---विज्ञापन---

सीतापुर में अखिलेश यादव बोले- 2024 लोकसभा चुनाव में सपा 80 में से 80 सीट जीतेगी

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीतापुर में पहुंचे थे सपा प्रमुख […]

---विज्ञापन---

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सीतापुर में पहुंचे थे सपा प्रमुख

जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव सीतापुर के नैमिषारण्य में एक अभियान के तहत शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार (2024 लोकसभा चुनाव) समाजवादी पार्टी सभी 80 सीटों पर कब्जा करेगी।

---विज्ञापन---

जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया

मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने एक नया रास्ता अपनाया है। भाजपा अब सॉफ्ट हिंदुत्व की बार कर रही है। अखिलेश यादव ने इस दौरान तंज कसा कि हम तो पहले से ही सॉफ्ट हैं, अब समय तो कठोर होने का आया है। अखिलेश ने इस दौरान जातीय जनगणना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से ही सामाजिक न्याय मिलेगा।

---विज्ञापन---

अधिकारियों पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

इसके अलावा पूर्व सीएम ने प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सीएम योगी कहते हैं कि आज प्रदेश में सौ में से सिर्फ 4 लोग ही बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ अधिकारी भी झूठ बोलने पर आमादा है। इन्हीं सब बातों के बीच सीएम अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के जीतने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 11, 2023 01:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola