सपा कार्यालय पर बुलडोजर चालने की बात पर बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज हमारा पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. याद रखिए जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है. वह खुद एक दिन उस ही गड्ढे में गिरता है. यदि हमारी पार्टी का कार्यालय गिराया गया, तो सपा सरकार बनने पर बुलडोजर चलेगा.
एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा
अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा जिला पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. सपा सरकार में भी बड़े-बड़े काम हुए, अगर वहां पर कब्जा करके कुछ बनवाया गया होगा, सरकार बनने पर वहां बुलडोजर चलेगा. इसके साथ ही अखिलेश ने कहा एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा. क्या एनकाउंटर करने से डकैती रुक गई, क्या एनकाउंटर करने से हत्याएं रुक गई. यह सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है. सरकार को चाहिए लॉ एंड आर्डर बेहतर करें. सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति फेल हो गई है और सरकार पूरी तरह से जीरो हो गई है.
यह भी पढ़ें- ‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ BJP की नाकामी, अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना
भागजा के लोग कीमती जमीनों पर कर रहे कब्जा
सरकार के अंदर ही तस्करी करने वाले लोग बैठे हैं. यह सरकार ऐसे गोरखधंधे को बढ़ावा दे रही है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की पावन धरती सहित मथुरा, वृंदावन, वाराणसी की कीमती जमीनों पर भाजपा के लोग लगातार कब्जा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की नगरी गोरखपुर में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कैसे वोट चोरी कर रही है, वह इसी बात से पता चलता है कि महोबा के एक ही घर के पते पर 4000 वोट बना दिए गए उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे प्रचार से बचें. इनके पास एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है. जो झूठा प्रचार करने के लिए है।
यह भी पढ़ें- डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में बढ़ीं मौलाना की मुश्किलें, नोएडा की जिला अदालत ने दिया बड़ा आदेश
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 mins agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines