Agra Lucknow Expressway: समाज वादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर कई बार बयान सामने आ चुके हैं। रविवार को उन्होंने एक बार फिर इस एक्सप्रेसवे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्होंने आगरा एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए लिखा है कि समाजवादियों द्वारा बनवाये गये ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ की तारीफ तो AI भी कर रहा है. उन्होंने मैसेज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया हैं, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा एक युवक अपने ट्रॉली बैग को उसमें लगे पहियों की मदद से एक्सप्रेसवे पर ले जा रहा है.
शेयर किया एक्सप्रेसवे का एक वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. यह वीडियो आगरा-एक्सप्रेसवे का बताया गया है. जिसमें दो युवक बाइक पर जा रहे है. बाइक पर पीछे बैठा युवक अपने ट्रॉली बैग में लगे पहियों की मदद से बैग को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को लेकर रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा है कि समाजवादियों द्वारा बनवाये गये ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ की तारीफ तो AI भी कर रहा है. ईमानदारी से पूरे किये गये संकल्प ही ऐतिहासिक बनते हैं और बड़े कामों की फेहरिस्त में अपनी जगह बनाते हैं. इसके अलावा उन्होंने लिखा कि समाजवादी काम, जनता के नाम !
एक्सप्रेसवे को लेकर पहले भी सामने आ चुके बयान
इससे पहले भी अखिलेश यादव द्वारा एक्सप्रेसवे को लेकर बयान सामने आ चुके हैं. इससे पहले इसी साल मार्च में अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेसवे पर बने गड्ढों को लेकर भी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि भाजपा राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पूरी तरह से उपेक्षित किया जा रहा है. जो एक्सप्रेसवे सबसे कम समय में सबसे अच्छे एक्सप्रेसवे के रूप में बनने पर पूरे देश के लिए डिजाइन, टेक्नोलॉजी और क्वॉलिटी के लिए उदाहरण बना, उसकी केवल देखभाल तक ये भाजपाई कर नहीं पा रहे हैं. हर दिन जो 2 करोड़ रूपये का टोल वसूला जा रहा है वो किस गड्ढे को भर रहा है? यदि तुरंत सुनवाई नहीं हुई और रिपेयरिंग का काम शुरू नहीं हुआ तो हर गड्ढे में एक सामाजिक कार्यकर्ता को खड़ा करके, सोती हुई भाजपा सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
19 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines