Akhilesh Yadav Reaction on One Nation One Election: मोदी कैबिनेट वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूर कर चुकी है। सोमवार को अर्जुन सिंह मेघवाल बिल को लोकसभा में पेश करेंगे। अगर दोनों सदनों में बिल सहमति से पारित हो गया तो साल 2034 में देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। मोदी सरकार के इस बिल पर देश की सियासत गरमाई हुई है।
बिल को 32 दलों ने समर्थन दिया और 15 दिलों ने इसका विरोध किया है। विरोधी दल अपने-अपने तरीके से एक देश एक चुनाव बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस बिल को लागू करना अप्रभावी और अव्यवहारिक हो सकता है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि अगर मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन के लिए इतनी जल्दी में है तो लोकसभा भंग करके चुनाव करवा ले।
एक देश एक चुनाव को छलावा बताया
अखिलश यादव ने कहा कि एक देश एक चुनाव सही मायनों में ‘अव्यावहारिक’ ही नहीं ‘अलोकतांत्रिक’ व्यवस्था भी है, क्योंकि कभी-कभी सरकारें अपनी समयावधि के बीच में भी अस्थिर हो जाती हैं तो क्या वहां की जनता बिना लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के रहेगी। इसके लिए सांविधानिक रूप से चुनी गई सरकारों को बीच में ही भंग करना होगा, जो जनमत का अपमान होगा। दरअसल एक देश एक चुनाव लोकतंत्र के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो चाहता है कि एक साथ ही पूरे देश पर क़ब्ज़ा कर लिया जाए। इससे चुनाव एक दिखावटी प्रक्रिया बनकर रह जाएगा। जो सरकार बारिश, पानी, त्योहार के नाम पर चुनाव को टाल देती है, वह एक साथ चुनाव कराने का दावा कैसे कर सकती है? एक देश एक चुनाव एक छलावा है, जिसके मूल कारण में एकाधिकार की अलोकतांत्रिक मंशा काम कर रही है। यह चुनावी व्यवस्था के सामूहिक अपहरण की साजिश है।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
29 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines