Akhilesh yadav press conference on Apple Hacking Case: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मंगलवार को पूरे दिन गर्म रहे फोन हैकिंग से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के 100 करोड़ लोग सरकार के खिलाफ खड़े हैं, जिससे घबराकर सरकार फोन की जासूसी करा रही है।
लोगों की निजता पर हमला करने की हो रही कोशिश
एप्पल की तरफ से मंगलवार को हैकिंग को लेकर एक अलर्ट ने प्रदेश से लेकर देश की सियासत में हलचल मचा दी है। इस अलर्ट के आने के बाद समूचा विपक्ष केंद्र की सरकार हमला बोलने से बाज नहीं आ रहा है तो वहीं सरकार ने खुद पर लग रहे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। इसी गर्मागर्मी के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए इस मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह मेरे फोन पर हैक कराने की जानकारी से जुड़ा मेसेज आया। इस तरह का संदेश एप्पल कंपनी की ओर से मोबाइल पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस लोकतांत्रिक देश में लोगों की निजता पर हमला करने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने सरकार ने इस मामले पर जांच कराने की मांग की है।
सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में मिले समर्थन से घबराई है सरकार
अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं के मोबाइल फोन सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। अब इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करके बताए कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है? अखिलेश ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा के साथ अन्य कार्यक्रमों में जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे सरकार घबराई हुई है, जिसके चलते सरकार फोन की जासूसी करा रही है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित हुई थी प्रेसवार्ता
आपको बताते चलें कि मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती थी, जिसके उपलक्ष्य में अखिलेश यादव की ओर से सपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines