Akhilesh Yadav on Election Commission: दिल्ली विधानसभा चुनाव और यूपी में मिल्कीपुर का उपचुनाव कल ही संपन्न हुआ है। हालांकि वोटिंग खत्म होने के बावजूद विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर निशाना साधना जारी रखा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि चुनाव आयोग मर चुका है और हमें उसे सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा।
अखिलेश ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने यह बयान मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश का गुस्सा फूटा और उन्होंने चुनाव आयोग को ही भला-बुरा सुनाना शुरू कर दिया। अखिलेश ने कैमरे के सामने कहा कि यह बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है। सफेद कपड़ा जो होता है (कफन) वो हमें भेंट करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Milkipur Exit Poll : मिल्कीपुर में खिलेगा कमल या चलेगी साइकिल? एग्जिट पोल के आए रुझान
अखिलेश ने लगाया बड़ा आरोप
अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव में कई जगहों पर फर्जी फोट डाले गए और इस चुनाव में जमकर धांधली हुई है। वोटिंग के दौरान पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा है। कई बूथों पर सपा कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया है। बीजेपी के गुंडों ने इस चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
SDM ने की थी शिकायत
अखिलेश यादव ने कहा कि बूथ संख्या 158 पर SDM ने चुनाव आयोग से बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की थी। पुलिस-प्रशासन ने लोगों के बीच डर का माहौल बना रखा है। बीजेपी समर्थकों ने खुद फर्जी मतदान का गुनाह कबूल किया है। 1 अकेले शख्स ने 6 वोट डाले हैं। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने खुद उसे पकड़ा है।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ जा रही 57 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, ट्रक से हुई जोरदार टक्कर
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
16 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
22 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines