---विज्ञापन---

कांग्रेस के खिलाफ अखिलेश के तेवर सख्त, कहा- इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि पीडीए के बूते बीजेपी को हराएंगे

Uttar Pradesh Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इंडिया गठबंधन के भरोसे नहीं बल्कि पीडीए के बूते एनडीए को हारेंगे।

---विज्ञापन---

Akhilesh Yadav on Congress India Alliance Madhya Pradesh Election Seat sharing: शाहजहांपुर, (अशोक तिवारी)। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव कांग्रेस से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा को एक भी सीट नहीं देने के चलते नाराज चल रहे हैं। इसको लेकर वह एक बाद एक बयान जारी कर अपना विरोध जता रहे हैं। अब दोबारा अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के भरोसे नहीं बल्कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के बूते एनडीए को हारेंगे। पीडीए पहले बना है, बाद में इंडिया गठबंधन बना है और हमारी रणनीति पीडीए की है।

कांग्रेस के खिलाफ अखिलेश के तेवर सख्त

शाहजहांपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश सीट बंटवारे को लेकर कहा कि यह पहले ही साफ किया जाना चाहिए था कि इंडिया गठबंधन प्रदेश स्तर पर नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब जरूरत थी तब हमने कांग्रेस को समर्थन दिया था। सपा से कई विधायक बने थे, वे कांग्रेस मे गए। कांग्रेस से एमपी में हमें कम से कम चार सीटें मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अब पता चला है कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए बल्कि भारत के चुनाव के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर एमपी में सीट नहीं देनी थी तो बात भी नहीं करनी चाहिए थी।

---विज्ञापन---

सवाल क्रेडिबिलिटी का

यादव ने आगे कहा कि सवाल क्रेडिबिलिटी का है अगर कांग्रेस ऐसा व्यवहार करेगी तो कौन कांग्रेस के साथ खड़ा होगा। बीजेपी बहुत बड़ी ऑर्गेनाइज्ड पार्टी है। सबको समझना होगा की अगर कंफ्यूजन के साथ चुनाव लड़ोगे तो कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहले पीडीए बना इंडिया गठबंधन बाद में बना है। पीडीए ही एनडीए को हराएगा।

First published on: Oct 20, 2023 08:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola