Akhilesh Yadav MP Received Threat From Pakistan: लखनऊ की मोहनलाल गंज सीट से सपा सांसद आरके चौधरी ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। सपा सांसद ने कहा कि मुझे लोकसभा चुनाव से पहले लगातार फोन पर धमकियां आती रही। इतना ही नहीं कुछ लोग लगातार मेरा पीछा भी कर रहे थे और मैंने इसकी जानकारी एसएसपी को भी दी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने की बजाय मुझे ही अनाप-शनाप झूठ बोलने की बात कही। इस दौरान उनके साथ सांसद राजीव राय, पूर्व सांसद अरविंद सिंह, विधायक रविदास मल्होत्रा और अरमान खान मौजूद रहे।
सपा सांसद ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 सितंबर को 10 बजकर 11 मिनट पर मुझे पाकिस्तान नंबर से काॅल आई। बोलने वाला कही न कही इंडिया में ही था भले ही नंबर पाकिस्तान का हो। फोन करने वाले अपना नाम विजय बताया था। उसने मेरे बेटे का नाम भी लिया। उसने कहा कि कुछ दिन के मेहमान हो, जो करना हो कर लो। इसके बाद एक रिटायर्ड आईपीएस अफसर ने कहा कि आपने ये सब पुलिस को क्यों नहीं बताया। इसके बाद मैंने तुरंत एक प्रेस नोट लिखकर भेजा।
कोई सुनवाई नहीं हुई
सपा सांसद ने कहा कि मैंने 20 तारीख को शिकायत दी, लेकिन 23 तारीख को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा ये एक कड़वी सच्चाई है मैं एक आम नागरिक की तरह शिकायत करता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा जिसने मुझे काॅल कर धमकी दी वह नंबर पाकिस्तान का था लेकिन भाषा से इंडियन लग रहा था। सांसद ने कहा कि मेरा बेटा यहां नहीं विदेश में रहता है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन धमकी देने वाले को ये बात भी पता थी।
ये भी पढ़ेंः टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में धमाका, मची अफरातफरी, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में हुआ ब्लास्ट
उम्मीद करता हूं, पुलिस कार्रवाई करेगी
सांसद ने कहा कि मैंने सुरक्षा के लिए पिछले 7 साल में एक भी पत्र शासन को नहीं लिखा है, लेकिन किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज हुआ है, उम्मीद करता हूं कि पुलिस कार्रवाई करेगी। सपा सांसद ने कहा कि मैंने गृहमंत्री को इस संबंध में कल एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि मेरे चुनावी हलफनामे की जांच कर लीजिए मेरे पर कोई केस दर्ज नहीं है। एक फर्जी केस मुझ पर दर्ज हुआ था जिसकी मुझे जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः यूपी-बिहार में अगले 48 घंटे तबाही का खतरा! अफसरों की छुट्टियां रद्द, पूर्वांचल के 45 जिलों में येलो अलर्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
6 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines