BJP को मानसून ऑफर देकर ट्रेंड हुए अखिलेश, यूजर्स बोले- अंबानी की शादी से लौटते ही बावले हुए भैया

Akhilesh Yadav Trend on Social Media: अखिलेश यादव आज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा को एक बार फिर मानसून ऑफर दिया है, जिसके यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। देखिए अखिलेश के ट्वीट पर यूजर्स रिएक्शन…

Akhilesh Yadav Press Conference

यूपी विधानसभा में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष?

Akhilesh Yadav Monsoon Offer Social Reactions: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मानसून ऑफर दिया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी कि 100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ। उन्होंने यह ऑफर भाजपा को दिया है। खासकर यह ऑफर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए है, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनका मनमुटाव चल रहा है।

विज्ञापन

हालांकि अखिलेश यादव ने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन विधानसभा सेशन से ठीक पहले एक बार फिर भाजपा को ऑफर देकर अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गए हैं। यूजर्स भी अखिलेश यादव के ट्वीट के मजे लेते हुए दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि अखिलेश यादव के ट्वीट पर किस तरह के कमेंट किए जा रहे हैं?

विज्ञापन

UP भाजपा में काफी समय से गहराया विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा में काफी समय से विवाद गहराया हुआ है। भाजपा में कुर्सी की लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बीच टकराव चल रहा है। सरकार बड़ी है या संगठन, इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। भाजपा पर अपनी ही पार्टी के अंदर तोड़-फोड़ की राजनीति करने के आरोप लगे हैं। भाजपा में चल रही इसी उठापटक पर विपक्षियों की कड़ी नजर है और वे कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी का नतीजा अखिलेश यादव का मानसून ऑफर है।

विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दिया था बयान

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी के बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा और इसका संगठन दोनों काफी मजबूत हैं। उत्तर प्रदेश में अब आपके गुंडाराज की वापसी संभवन नहीं। साल 2027 में भी भाजपा मिशन 2017 दोहराएगी। केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कमेंट भी किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ