UP By Election 2024: उत्तरप्रदेश में उपचुनाव के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। सपा के विधायक हाजी रफीक अंसारी ने ये दावा कर गुलाबी ठंड के मौसम में अचानक सियासी पारा बढ़ा दिया है। अखिलेश यादव के विधायक ने चुनाव की तारीख बदलने को लेकर और मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भी बड़ी बात कही है।
हाजी रफीक अंसारी मेरठ शहर सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीते या हारे, योगी का जाना तय है। हम चुनाव जीतेंगे और योगी हटेंगे। ये पूछने पर कि ये बात कहां से पता चली तो उन्होंने कहा कि हवाओं का रूख बता रहा है। प्रदेश और देश के सियासी माहौल में सीएम योगी को हटाने की चर्चा आम है लेकिन चुनाव के नतीजों का इंतजार कीजिए, बाकी तस्वीर अपने आप साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 40 बागियों को निकाला, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा एक्शन
बीजेपी के इशारे पर बदली गई तारीख
यूपी उपुचनाव की तारीख बदलने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर ही तारीख बदली गई है। सियासत में ऐसा कभी नहीं हुआ। बीजेपी हार से डरी हुई है। इसलिए तारीख बदलवा रही है, ताकि बीजेपी के बड़े नेता वहां आ सकें और कार्यक्रम कर सकें, लेकिन कोई भी आए और जाए कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
रफीक अंसारी ने कहा सपा का गठबंधन चुनाव जीतेगा और जनता ये चुनाव जिताएगी। बीजेपी राज में प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं मीरापुर उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां से पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु मैान में हैं उन पर कोई आरोप हो तो बताइए। हमारे गठबंधन में जब जयंत चौधरी थे तो गठबंधन जीता था, इस बार भी गठबंधन ही जीतेगा। जनता को पुराना हिसाब भी बराबर करना है।
ये भी पढ़ेंःझारखंड में BJP ने 30 बागियों को निकाला, पहले चरण की वोटिंग से पार्टी का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
22 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
22 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines