समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मिलने उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला जेल पहुंचे. आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने उनकी पत्नी डॉ. तजीम फातिमा से भी घर पर मुलाकात की और बड़ा बयान दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आजम थे, आजम रहेंगे… उनकी सेहत ठीक है, हमारी अच्छी बातचीत हुई. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द न्याय मिले.’ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बीच आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात ने सभी का ध्यान खींचा है.
‘बीजेपी को शिक्षा की कोई परवाह नहीं’
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, अन्याय करने वाले कौन हैं, इतने वर्षों से वो जेल में हैं. उनके ऊपर फर्जी आरोप लगाए गए. सच तो यह है कि बीजेपी को शिक्षा या उससे जुड़ी किसी भी चीज की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने यूनिवर्सिटी (जौहर यूनिवर्सिटी) की कोई परवाह नहीं की, बल्कि उसे बर्बाद कर दिया है. यूनिवर्सिटी को तबाह करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई थी. शायद ही किसी और सरकार, या यूं कहें कि किसी और तानाशाही शासन ने, इस धरती पर शिक्षा के क्षेत्र में इतनी तबाही मचाई हो.’
यह भी पढ़ें: मिशन यूपी 2027: अमित शाह बनाएंगे बीजेपी की चुनावी रणनीति?
मोहरे की तरह की तरह किया जा रहा अधिकारियों का इस्तेमाल
अखिलेश ने आगे कहा, ‘झूठे मामलों में किसी को हमेशा के लिए जेल में रखने की ताकत नहीं होती. इसमें समय लग सकता है, थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन इन झूठे आरोपों में इतनी दम नहीं है कि वे सच को हमेशा के लिए कैद करके रख सकें. सच यह है कि आजम खान और समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की व्यवस्था कायम करने के लिए काम कर रहे हैं. कुछ अधिकारियों का इस्तेमाल झूठे मामले दर्ज करने के लिए मोहरे की तरह किया जा रहा है. हालांकि, अब ये अधिकारी भी धीरे-धीरे खुद को इससे दूर कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
4 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines