Akhilesh Yadav Future Prime Minister Poster in Lucknow Viral Video: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी हैं। सभी पार्टियों की ओर से अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। इसी लिस्ट के बाद I.N.D.I.A (विपक्षी गठबंधन) मे दरार भी देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी ने सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। इसी बीच लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक पोस्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताने वाला एक होर्डिंग देखा गया। बताया गया है कि यह होर्डिंग कथित तौर पर फखरुल हसन चांद की ओर से लगाया गया है।
यह भी पढ़ेंः UP में माफिया सुधीर सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त; टॉप 61 में है नाम
सपा प्रवक्ता ने बताई ‘भावी पीएम’ की वजह
उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पोस्टर लगाने वाले पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एएनआई को बताया कि अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है। उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें। इसी भाव से ये पोस्टल लगाए गए हैं।
MP चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने पर रार!
बता दें कि समाजवादी पार्टी विपक्ष के महागठबंधन I.N.D.I.A की एक सदस्य पार्टी है। हालांकि हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी लिस्ट जारी की थी। इसी दौरान समाजवादी पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी की। इसके बाद देखा गया था कि कई सीटों पर कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी आमने सामने हैं। उधर, सपा की ओर से कांग्रेस पर कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। ऐसे में अब सपा की ओर से लखनऊ में अखिलेश यादव को पीएम कैंडिडेट दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ेंः आज प्रभु श्रीराम होते तो जेल भेज देता… इलाहाबाद विवि के प्रोफेसर ने फिर की विवादित टिप्पणी
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
21 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
22 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
22 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines