अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव, सस्पेंड पर केंद्र पर क्यों लगा रहे आरोप?

Akhilesh Yadav Account Suspend: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो गया था, जो एक बार फिर चालू कर दिया गया है. वैसे तो यह फेसबुक कमेटी द्वारा लिया गया फैसला था लेकिन सपा समर्थकों का मानना है कि यह केंद्र सरकार की चाल है. चलिए समझते हैं कि क्या सच में सरकार की वजह से यह गतिविधि हुई है.

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav Account Suspend: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का शुक्रवार रात फेसबुक पेज ब्लॉक हो गया था जो अब फिर से एक्टिव हो गया है. हालांकि, अकाउंट सस्पेंड होने के बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस बात की आलोचना शुरू कर दी है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए है कि यह कृत्य उनके कहने से हुआ है जबकि सच्चाई इसके विपरित है. आइए जानते हैं सही कारण क्या है.

विज्ञापन

अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है- SP

इस घटना के बाद सपा के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है. पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का कहना है कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया के फेसबुक पेज को सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला करने के बराबर है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है जिससे हर विरोधी की आवाज को दबाया जा रहा है. मगर समाजवादी जनता विरोधी हर नीती के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे.

विज्ञापन

क्या है असली वजह?

दरअसल, अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को ब्लॉक करने का कारण हिंसक और विरोधाभासी पोस्ट शेयर करना है. यह फेसबुक द्वारा उठाया गया एक कदम है. उनकी पॉलिसी के तहत ही अखिलेश के सोशल हैंडल को ब्लॉक किया गया है. इनमें सरकार की किसी भी एजेंसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है.

विज्ञापन

बता दें कि अखिलेश के फेसबुक अकाउंट पर पार्टी के कामों, सरकार की नीतियों की आलोचना, कार्यकर्ताओं और पार्टी के कार्यकर्मों से जुड़े कामों के वीडियो और जानकारी शेयर की जाती है. इसलिए, फेसबुक द्वारा किसी हिंसक पोस्ट के चलते अकाउंट सस्पेंड हुआ है. हालांकि, फेसबुक अथॉरिटी ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

80 लाख से ज्यादा हैं फॉलोवर्स अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के फेसबुक पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अचानक उनका अकाउंट सस्पेंड होने से समर्थकों में नाराजगी फैल गई है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि यह आवाज दबाने की कोशिश है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने ‘नीतियों के उल्लंघन’ का हवाला देते हुए कार्रवाई की है. फिलहाल पार्टी ने इसे बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ