'जेलर' रजनीकांत से गले मिलते ही भावुक हुए अखिलेश, सुनाया 9 साल पुराना मुंबई का दिलचस्प किस्सा

Akhilesh Yadav, Jailor, Rajinikanth, UP News

Rajinikanth meets Akhilesh Yadav: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर’ की स्क्रीनिंग के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के बाद उन्होंने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव, रजनीकांत से गले लगे। इस दौरान अखिलेश ने नौ साल पहले मुंबई में मुलाकात का दिलचस्प किस्सा सुनाया।

विज्ञापन

रजनीकांत बोले- हम अच्छे दोस्त हैं

जानकारी के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए उनके लखनऊ आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद रजनीकांत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मैं 9 साल पहले मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था और तब से हम दोस्त हैं। हम फोन पर बात करते हैं। 5 साल पहले मैं यहां शूटिंग के लिए आया था, लेकिन मैं उनसे मिल नहीं सका। अब वह यहां हैं तो मैं उनसे मिला।

विज्ञापन

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1693132838449918071

विज्ञापन

अखिलेश साझा की तस्वीरें

इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। सपा प्रमुख ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘जब दिल मिलते हैं, तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान रजनीकांत जी को स्क्रीन पर देखकर जो खुशी होती थी, वह आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले थे और तब से दोस्त हैं…’

https://twitter.com/ANI/status/1693136757351711021

विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे रजनीकांत

बता दें कि इससे पहले शनिवार को रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर भी मुलाकात की। रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर’ की स्क्रीनिंग के लिए शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ