उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को योगी सरकार पर बिजली, व्यापार और रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाकर धर्म पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी होने का मतलब विचारों और काम से है, न कि वेशभूषा से।
‘बुनियादी सवाल न पूछे जाएं, इसलिए धार्मिक सवाल उठाए जाते हैं’
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘इस राज्य में बुनियादी समस्याएं बिजली, व्यापार, नौकरी और रोजगार हैं। इस सरकार की मंशा है कि बुनियादी सवाल न पूछे जाएं, इसलिए धार्मिक सवाल उठाए जाते हैं। कोई व्यक्ति अपने कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचारों और काम से योगी बनता है।’ इससे पहले शनिवार को यादव ने कहा था कि आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है।
‘उत्तर प्रदेश को देखने वाला कोई नहीं’
लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश को देखने वाला कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, ‘चाहे प्रयागराज हो या राज्य का कोई और जिला, सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी, लेकिन सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सबसे खराब कानून और व्यवस्था की स्थिति उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश को देखने वाला कोई नहीं है।’
‘पिछले 8 साल कन्नौज के विकास के लिए हानिकारक’
उन्होंने बुधवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि पिछले 8 साल कन्नौज के विकास के लिए हानिकारक रहे हैं। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की थी। उन्होंने एक उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अपने ही एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
अखिलेश की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता में 8 साल पूरे कर लिए हैं। यादव ने कहा, ‘बीते 8 सालों ने कन्नौज को विकास से दूर कर दिया है। जब उनके (भाजपा के) 8 साल पूरे हुए तो उत्तर प्रदेश पुलिस को खुद अपने ही एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।’ उन्होंने सरकार की पारदर्शिता पर भी सवाल हुए कहा कि यह पहला प्रशासन है, जहां विधायक खुलेआम बदलाव की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines