UP News: दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को रोकने के मामले में देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे भी प्रयागराज जाने से रोका गया था।
अखिलेश यादव ने कही ये बातें
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में पवन खेड़ा के साथ जो हुआ वो कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था, तो उन्होंने (भाजपा) अधिकारियों को हवाईअड्डे भेजा और मुझे विमान में चढ़ने से रोक दिया गया। भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। वे ऐसे काम करते हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका
जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को काफी देर तक हाई वोल्टेड ड्रामा हुआ। बताया गया है कि रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने फ्लाइट में जाने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रतिनिधिमंडल में ये नेता थे शामिल
कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में सुप्रिया श्रीनेत, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे। बता दें कि हाल ही में गौतम अडाणी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा पर पीएम मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली एयरपोर्ट पर पवन खेड़ा को रोका, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता
जयराम रमेश बोले- तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही
पवन खेड़ा को रोके जाने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहले ED ने रायपुर में छापामारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा क्या बोले?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे बताया गया कि वे मेरा सामान देखना चाहते हैं। मैंने कहा मेरे पास एक हैंडबैग के अलावा कुछ नहीं है। जब मैं विमान से नीचे आया तो मुझसे कहा गया कि मैं नहीं जा सकता और डीसीपी आएंगे। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों रोका जा रहा है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
11 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
13 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
19 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
21 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
22 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
22 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines