Rs 4000 Samajwadi Pension Yojana For Women: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने यूपी में फिर से सरकार बनने पर महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना दोबारा लागू करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. उनका ये ऐलान ऐसे वक्त पर आया है जब योगी सरकार ने भी महिलाओं को 50 हजार रुपये देने का वादा किया है.
पहले मिलती थी 500 रुपये पेंशन
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के पिछले कार्यकाल में महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की पेंशन दी जाती थी. अब अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो इस स्कीम को नए रूप और बढ़ी हुई राशि के साथ लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 3000 रुपये हर महीने के हिसाब से एक साल में 36 हजार रुपये बनते हैं. पिछली अवधि की राशि और ब्याज को जोड़ने पर टोटल अमाउंट करीब 40 हजार रुपये सालाना तक पहुंचाने का टारगेट होगा.
बिजनेसमैन की कर्जमाफी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा सकते हैं, तो गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए भी आर्थिक सहायता का इंतजाम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए किया जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल की योजनाओं का जिक्र करते हुए छात्रों को लैपटॉप, कन्या विद्या धन और छात्राओं को दी गई सहायता का भी जिक्र किया.
योगी सरकार की 50000 सहायता योजना
इस बीच यूपी में बीजेपी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद वाली योजना की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजिबल महिलाओं को चुनाव से पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त और आगे सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपये की 3 और किस्तें देने का प्रपोजल सामने आया है. हालांकि इस योजना पर अभी आखिरी फैसला नहीं हुआ है. इस प्रपोज्ड प्लान का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना बताया जा रहा है.
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
24 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
7 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
7 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
8 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
9 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
20 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
21 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
23 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines