Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी को तीस मार खान बताते हुए कहा कि उन्हें 30 नंबर बहुत पसंद है। इससे पहले अखिलेश यादव ने देशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार है, हम सब मिलकर एक-दूसरे के साथ बैठकर रंगों का त्योहार मनाते हैं। हर समाज के लोग एक-दूसरे के त्योहार पर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी 30 मार खान हैं। 30 मार खान मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। मरे कितने – 30, कारोबार कितना हुआ – 30 करोड़, पूरे प्रदेश को कितना फायदा होगा – 30 गुना 10,000 करोड़! यह जो 30 मार खान वाला हिसाब-किताब है, यह हमारे मुख्यमंत्री जी के अलावा और कोई नहीं दे सकता था।
सीएम पर अखिलेश यादव का तंज
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ जो तिगड़ी है, यह काम बिगाड़ रही है। आप खुद हिसाब लगाओ कि वह कौन है। बताओ 30 मार खान कौन है? होली से पहले आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला।
बुलडोजर कार्रवाई पर बोले अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर निर्देश दिए लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय देगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार निर्देश दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा। यहां तक कि लोग भी देख रहे हैं कि भाजपा के शासन में संविधान सुरक्षित नहीं है।
आगे निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य के 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा “बहुत बुरी तरह” हारेगी।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
7 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
8 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines