Akhilesh Yadav On Yogi Government : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ में समाजवादी अधिवक्ता सभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पारले-जी और फेयर एंड लवली का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि देश में जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है, वैसे-वैसे पारले-जी का भी पैकेट छोटा होता जा रहा है। इस दौरान सपा के अध्यक्ष ने मायावती पर भी तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि यूरिया के दाम तो बढ़ गए हैं तो फिर बोरी में 10 किलो खाद क्यों कम कर दी गई है। ऐसा ही Parle-G के साथ है। पहले Parle-G का बड़ा पैकेट आता था, लेकिन अब उसी दाम पर छोटा पैकेट आने लगा है और उसमें बिस्किट भी कम होते हैं। अगर बीजेपी सरकार पांच-दस साल और रही तो हमारे और आपके सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी। जहां विकास की बात है तो सपा को जब भी मौका मिला तो हमने काम किया।
यह भी पढे़ं : ‘अखिलेश पहले अपने गिरेबान में झांकें’, मायावती ने मुलायम के ‘आशीर्वाद’ का किया जिक्र
नोटबंदी से और बढ़ा भ्रष्टाचार : अखिलेश
यूपी के पूर्व सीएम ने अपने भाषण में कहा कि फेयर एंड लवली ने अपना नाम बदल लिया। जो क्रीम सबसे ज्यादा बिकती थी, उसका ही नाम बदल गया है। उन्होंने कहा कि क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम हुआ है, बल्कि भ्रष्टाचार और बढ़ गया है। भाजपा की नोटबंदी पॉलिसी फेल हो गई है। क्या भाजपा के लोग काला धन वापस ले आए?
बीजेपी सरकार में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हाईकोर्ट बनवाई थी तो उस वक्त चीफ जस्टिस ने उसकी तारीफ की थी। हाईकोर्ट के रखरखाव को लेकर आज क्या हाल है, आप सब जानते हैं। नोएडा जाकर देख लीजिए, एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक जो एक्सप्रेसवे और सड़कें बनी हैं, उसे सपा ने बनवाई थी। बीजेपी की सरकार में देश हो या प्रदेश, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines