Akhilesh Yadav Vs CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। बुलडोजर एक्शन पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को अलग पार्टी बनाने की सलाह दे दी।
सपा सुप्रीमो ने किया पलटवार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि अगर आप और आपका बुलडोजर इतना सफल है तो अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोजर’ चुनाव चिह्न लेकर चुनाव लड़ जाइए। आपका भ्रम भी टूट जाएगा और घमंड भी। वैसे भी आपके जो हालात हैं, उसमें आप भाजपा में होते हुए भी नहीं के बराबर ही हैं। अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।
यह भी पढ़ें : अपर्णा यादव पर CM योगी की मेहरबानी के मायने क्या? प्रियंका गांधी की करीबी को भी मौका
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
इससे पहले सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हर आदमी के हाथ में बुलडोजर सेट नहीं हो सकता है। दंगाइयों के सामने नतमस्तक होने वाले लोग और अखिलेश यादव यह जानते हैं। साल 2017 से पहले जो लोग लूट खसोट करते थे, टीपू भी अब सुल्तान बनने चले हैं। साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल मुंगेरी लाल के सपने का भी उदाहरण दिया।
यह भी पढ़ें : Video: अखिलेश यादव ने किसके लिए कहा-वो कुछ हैं ही नहीं? CM डांट देंगे तो चुप हो जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर अखिलेश यादव का आया था बयान
आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि साल 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश के सभी बुलडोजरों को गोरखपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। बुलडोजर नीति पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद उनका यह बयान आया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई आरोपी है तो दोषी तो उसका घर या मकान तोड़ा नहीं जा सकता है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines