Emergency Landing OF Akasa Airlines: शुक्रवार की दोपहर बनारस की लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप तब मच गया। लोगों में अफरातफरी तब मच गई जब मुंबई से वाराणसी लैंड होने के वाली आकासा एयरलाइंस में बम होने की सूचना मिली और सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।
दोपहर ढाई बजे जैसे ही विमान की लैंडिंग हुई वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने पूरे विमान को सभी तरफ से घेर लिया और जांच में जूट में। सीआईएसएफ के बम डिस्पोजल दस्ते ने विमान के एक-एक कोने की जांच की है। अधिकारियों ने विमान को लगभग लगभग डेढ़ घंटे जांच की।
नहीं मिला बम
घटना की जानकारी देते हुए सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि आकासा एयरलाइंस के मुख्यालय पर किसी ने फोन कर विमान में बम होने की जानकारी दी। इस सूचना के बाद विमान की जांच-पड़ताल किया गया है और क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को वाराणसी से उड़ान की अनुमति दी गई।
यह भी पढ़ेंः लड़की को खा गया मगरमच्छ! 20 घंटे रेस्क्यू के बाद न खाल मिली न हड्डी
जांच के बाद विमान को किया गया रवाना
190 सीटर विमान संख्या क्यूपी 1491 मुंबई से वाराणसी पहुंचा तो इसकी जांच पड़ताल कर विमान संख्या क्यूपी 1492 को वाराणसी से शाम तीन बजे की जगह शाम 4.50 बजे सुरक्षा जांच के बाद रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines