IAF office wife hit by car on Yamuna Expressway died: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली स्थित IAF (भारतीय वायु सेना) अधिकारी की 40 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 80 के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, जूनियर वारंट ऑफिसर देवी प्रसाद मिश्रा अपनी पत्नी किसलय मिश्रा और बच्चों जिज्ञासा (15) और अदम्या (10) के साथ हुंडई ग्रैंड आई10 में आगरा की ओर जा रहे थे।
पति पेशाब करने के लिए उतरा था कार से
जानकारी के अनुसार देवी ने कार सड़क किनारे खड़ी की और पेशाब करने के लिए वाहन से बाहर निकले। बाकी तीन भी कार बैठे-बैठे थक जान के चलते गाड़ी से उतर गए। अचानक तीन यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसलय एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे सुरीर-नौहझील अंडरपास पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बच्चे बाल-बाल बच गए क्योंकि दुर्घटना के समय वे अपनी कार से कुछ दूरी पर चले गए थे।
IAF अधिकारी और उनके बच्चे ठीक
वहीं, दूसरी गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान सादाबाद के भूरा, नोएडा की नम्रता और फिरोजाबाद के कौशल किशोर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरीर के SHO नरेंद्र यादव ने कहा कि हादसा सुबह 8 बजे के आसपास हुआ। IAF अधिकारी और उनके बच्चे ठीक हैं। किसलय के शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दूसरे वाहन में बैठे लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बाद मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में जनवरी 2012 से मार्च 2023 तक165.5 किमी लंबे और छह लेन चौड़े एक्सप्रेसवे पर कम से कम 7,256 दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में कुल 1,242 लोगों की मौत हुई और 10,520 लोग घायल हुए।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines