Air Asia: बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद एयर एशिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

lucknow,lucknow flight,bengaluru airport, Emergency Landing, Kempegowda International Airport, Air Asia

Air Asia: बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाली AIX कनेक्ट फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयर एशिया के अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद फ्लाइट संख्या I5-2472 की केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट (Air Asia) संख्या I5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी। फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे उतरना था। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ करने के कुछ मिनट बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद इसे इसे ग्राउंडेड कर दिया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1634461590819860480

AIX Connect के प्रवक्ता ने कहा, “AIX Connect पुष्टि करता है कि i5-2472, जिसे बेंगलुरु से लखनऊ जाना था, लेकिन मामूली तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा, “प्रभावित मेहमानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और हम अन्य निर्धारित कार्यों पर प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ