हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? BJP के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'

असदुद्दीन ओवैसी ने शामली जिले के कैराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

विज्ञापन
अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी, और राहुल गांधी (Photo-PTI-ANI)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के साझा मकसद के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार है. ओवैसी ने शामली जिले के कैराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अगर अन्य विपक्षी दलों का भी भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का यही उद्देश्य है, तो उनकी पार्टी उनके साथ सहयोग करने को तैयार है. ओवैसी ने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया.

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शासनकाल में मस्जिदों को गिराए जाने और कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ की घटनाएं जारी हैं, लेकिन विपक्षी दल इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा रहे हैं. हैदराबाद से सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की प्राथमिकता केवल अपने मतदाताओं तक सीमित रह गई है और वे अल्पसंख्यकों तथा अन्य वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाने में विफल रहे हैं.

विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि अगर विपक्षी दल वास्तव में भाजपा को सत्ता से बाहर रखना चाहते हैं, तो उन्हें अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola