उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को अपने ही घर के बाथरूम के फर्श में दफन कर दिया. इतना ही नहीं, पुलिस और समाज की नजरों से बचने के लिए वह पिछले 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक रचती रही. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ऐसे खुला बाथरूम के फर्श में दफन खूनी राज
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो पिछले 45 दिनों से लापता थे. जांच के दौरान सुरेंद्र की पत्नी रूबी लगातार पुलिस को गुमराह कर रही थी. वह खुद पुलिस के साथ मिलकर पति को ढूंढने का नाटक करती थी और पड़ोसियों के सामने फूट-फूटकर रोती थी ताकि किसी को उस पर शक न हो.
यह भी पढ़ें : सिया गोयल के नए ‘सच’ का खुलासा, केतन अग्रवाल की हत्या से जुड़ा अहम सुराग मिला, अब पुलिस उठाएगी ये बड़ा कदम
मामले में मोड़ तब आया जब सुरेंद्र के भाई ने रूबी की हरकतों और बयानों में विरोधाभास देखा. भाई को रूबी पर शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जब पुलिस ने कड़ाई से जांच की, तो सच सामने आ गया. पुलिस ने मजदूरों की मदद से घर के बाथरूम के फर्श पर हुए नए प्लास्टर को तोड़ा, जिसके नीचे से सुरेंद्र की लाश बरामद हुई.
‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस की यादें हुईं ताजा
इस हत्याकांड ने फरवरी 2025 के चर्चित ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं. उस वक्त मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान राजपूत और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर हत्या कर दी थी. आरोपियों ने सौरभ के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था. आगरा के इस मामले में भी पत्नी ने ठीक उसी तरह पति की लाश को सीमेंट और प्लास्टर के नीचे छिपाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें : Ketan Murder Case: मंगेतर की मौत के बाद भी सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल, पुलिस को सबूतों से छेड़छाड़ का शक
पुलिस को अन्य लोगों के शामिल होने का शक
पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि क्या इस हत्याकांड और शव को बाथरूम में दफनाने में रूबी के साथ कोई और भी शामिल था. पुलिस को शक है कि बिना किसी बाहरी मदद के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना और उसे छिपाना अकेले रूबी के लिए मुमकिन नहीं था.
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines