Agra Toll Plaza Video :आगरा टोल प्लाजा में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालाक टोलकर्मी को बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार से भाग रहा है। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखकर कार चालक के हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
घटना आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा की बताई जा रही है। टोल प्लाजा पर कार चालक की दबंगई देखने को मिली। कार चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ। फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने पर जब कर्मचारियों ने पैसा मांगा तो कार चालक भड़क गया। कार चालक को रोकने के लिए टोल कर्मचारी कार के आगे आकर खड़े हो गए।
बोनट पर लटका रहा टोलकर्मी
कुछ देर बहस के बाद जब कार चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा तो एक कर्मचारी कार की बोनट पर चढ़कर विंडशील पर मुक्के मारने लगा। इसके बाद कार चालक तेजी से कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि लगभग एक किमी तक टोलकर्मी कार की बोनट पर लटका था। एक किमी दूर जाने के बाद टोलकर्मी गिर पड़ा।
देखें वीडियो
चलती कार से गिरने के बाद टोलकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया। कार चालक की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। टोल कर्मचारी की तरफ से कार नंबर UP 16 CH 5160 के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
यह भी पढ़ें : सोचा न था ऐसे छूटेगा साथ… प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश में पत्नी को खोने वाले शख्स का छलका दर्द
टोलकर्मी ने कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी कार चालक और कार की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि टोल प्लाजा पर हो रही गुंडागर्दी आखिर कब रुकेगी?
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
46 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
22 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines