Agra Toll Plaza पर टोलकर्मी को कार की बोनट पर ले भागा, दबंगई CCTV में कैद

 Agra Toll Plaza Video : आगरा टोल प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार चालाक टोल कर्मी को एक किमी तक बोनट पर बैठाकर घसीटता रहा।

Viral Video (34)

 Agra Toll Plaza Video :आगरा टोल प्लाजा में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालाक टोलकर्मी को बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार से भाग रहा है। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखकर कार चालक के हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

घटना आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा की बताई जा रही है। टोल प्लाजा पर कार चालक की दबंगई देखने को मिली। कार चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ। फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने पर जब कर्मचारियों ने पैसा मांगा तो कार चालक भड़क गया। कार चालक को रोकने के लिए टोल कर्मचारी कार के आगे आकर खड़े हो गए।

विज्ञापन

बोनट पर लटका रहा टोलकर्मी

कुछ देर बहस के बाद जब कार चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा तो एक कर्मचारी कार की बोनट पर चढ़कर विंडशील पर मुक्के मारने लगा। इसके बाद कार चालक तेजी से कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि लगभग एक किमी तक टोलकर्मी कार की बोनट पर लटका था। एक किमी दूर जाने के बाद टोलकर्मी गिर पड़ा।

देखें वीडियो


चलती कार से गिरने के बाद टोलकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया। कार चालक की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। टोल कर्मचारी की तरफ से कार नंबर UP 16 CH 5160 के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन

टोलकर्मी ने कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी कार चालक और कार की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि टोल प्लाजा पर हो रही गुंडागर्दी आखिर कब रुकेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ