Taj Mahal Dome Leaking Due to Rain: मानसून के सीजन में इस बार बादल जमकर बरस रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। एक ओर जहां प्रदेश के कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे हैं। वहीं शहरों में भी हाल बेहाल हैं। जलभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस बार बारिश के प्रकोप से ताजमहल भी नहीं बचा। जी हां, इस बार बारिश से ताजमहल के गुंबद भी चूने लगे हैं।
गुंबदों से पानी टपक रहा है और वह शाहजहां-मुमताज की कब्रों तक पहुंच गया। यही नहीं, ताजमहल के बाग बगीचे भी बारिश के पानी में डूबे हैं। पूरे कैंपस में 2 से 3 फीट बारिश का पानी खड़ा है। वहीं गुंबदों से पानी रिसने के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग भी टेंशन में आ गया है। विभाग ने अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है और ताजमहल की निगरानी करने के आदेश हैं।
48 घंटे में बारिश से ताजमहल को पहुंचा नुकसान
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण ताजमहल की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी राजकुमार पटेल ने मीडिया को बताया कि ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है, लेकिन यह कहां से टपक रहा है? इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताजमहल के मुख्य मकबरे के अंदर भी नमी देखी जा रही है। गुंबद के पत्थरों पर बहुत बारीक दरारें हो सकती हैं और शायद उन्हीं में से पानी बह रहा है। पानी भी रुक-रुक रिस रहा है। मुख्य मकबरे के सामने बना बगीचा भी जलमग्न है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?
मौसम विभाग ने भी दिया अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगरा में पिछले 24 घटें में 151 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जो पिछले 85 सालों में सबसे ज्यादा बारिश है। इस बार मानसून की बारिश से ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, झुनझुन का कटोरा, रामबाग, मेहताब बाग, चीनी का रौजा, सिकंदरा में अकबर का मकबरा और रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान को भी नुकसान पहुंचा है। आगरा में एक कंट्रोल रूम बनाकर टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। आगरा के जिला अधिकारी ने आदेश जारी करके सभी स्कूल बंद करा दिए हैं। आपात स्थिति में लोग कंट्रोल रूम नंबर 0562-2260550 और मोबाइल नंबर 94580-95419 पर कॉल कर सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने आज और कल भी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है।
यह भी पढ़ें:सेक्स, वर्जिनिटी, लेस्बियन और…मेडिकल कोर्स के सिलेबस से क्यों हटाए गए ये टॉपिक?
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
19 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
21 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
23 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines