Agra News : आगरा में ‘शाहजहां गार्डन’ के नाम को बदलने के लिए यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बड़ा कदम उठाया है। वह हर हालत में इस गार्डन का नाम बदलना चाहती है। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी को लेटर भी लिखा है। उन्होंने लेटर में ‘शाहजहां गार्डन’ का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर रखने की मांग की है। जिसके बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर आगरा में माहौल गर्माने वाला है।
नाम बदलने से महिलाओं को मिलेगी प्रेरणा
दरअसल ‘शाहजहां गार्डन’ आगरा जिले में ताजमहल और आगरा किले के बीच बना एक हरा-भरा उद्यान है। बेबी रानी मौर्य ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और शाहजहां गार्डन का नाम रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि वह आगरा की बेटी हैं और हमेशा महान अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेती रही हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। यह मुद्दा उनके दिल के बहुत करीब है। इसलिए उन्हें लगता है कि इस उद्यान का नाम बदलने से लोगों, खासकर महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।
दावा, नाम बदलने पर निर्देश किए जारी
आगरा देहात विधानसभा क्षेत्र से विधायक बेबी मौर्य का कहना है कि जब हमारे पास इतने सारे ‘रोल मॉडल’ हैं तो उन्हें लगता है कि हमें उन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है और इस तरह के नाम बदलने में कुछ भी गलत नहीं है। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दावा किया कि शाहजहां गार्डन का नाम बदलने की उनकी मांग पर विचार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री का दावा है कि उनकी इस मांग का कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन किया है।
इन जिलों के भी नाम बदलने की उठी मांग
पिछले महीने 29 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ करने की मांग वाले पोस्टर लगे थे। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों के नाम बदलने की भी मांग उठ रही है। इनमें अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़, मैनपुरी का नाम बदलकर मायापुरी, संभल का नाम बदलकर पृथ्वीराज नगर या कल्कि नगर, सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करना शामिल है।
सपा नेता ने बताया फैशन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर चुकी है। विपक्षी दलों ने इन कदमों को लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए रणनीति करार दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शरवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं का ऐसी मांग करना फैशन बन गया है। भाजपा आम जनता के हित में काम करने में विफल रही है इसलिए इसके नेता ऐसी मांग कर रहे हैं। नाम बदलने और अपनी मांग करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय भाजपा नेताओं और सरकारों को विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे आम आदमी को फायदा हो सके।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines