Agra Bus Truck Collision: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज एक गलती के कारण 4 लोगों की जान चली गई और करीब 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर फतेहाबाद एरिया में हुआ। लखनऊ से आगरा जा रही महाकुंभ के श्रद्धालुओं की बस सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।
थाना प्रभारी DP तिवारी ने मीडिया को बताया कि रातभर ड्राइविंग के कारण ड्राइवर नींद में था और उसने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस का बैलेंस खो गया और बस ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करके केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर टोल नंबर 21 पर खड़ा कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Vaishali News: युवक ने सुहागरात के दिन कर लिया सुसाइड, इस बात से नहीं था खुश
राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट स्लीपर बस नंबर RJ18 PB 5811) में 30 श्रद्धालु सवार थे। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालु वाराणसी गए थे। वहां से जयपुर लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सभी श्रद्धालु गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और सभी श्रद्धालु सीटों से नीचे गिर गए। हादसा देखकर राहगीर जुट गए और उन्होंने बचाव अभियान चलाया।
राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने भी पुलिस को दिए बयान में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी लगना बताया। वहीं घायलों ने समय पर मेडिकल सर्विस नहीं मिलने का आरोप भी लगाया। घायलों ने पुलिस को बताया कि उन्हें फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया था। वे दर्द से तड़प रहे थे और कई लोगों का खून बह रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार करने में देरी की।
यह भी पढ़ें:सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, फोर्स ने चारों ओर से घेरा
चारों मृतक राजस्थान-UP के रहने वाले
थाना प्रभारी DP तिवारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी 68 वर्षीय गोविंद लाल, राजस्थान के जोधपुर निवासी 45 वर्षीय रमेश, आगरा निवासी 40 वर्षीय दीपक वर्मा और मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। फतेहाबाद के संध्या अस्पताल में मुंबई की रहने वाली फल्गुनी (26) और देऊ परमार (53), मुंबई की ही सोनिया शर्मा (34) और नीलू शर्मा (40) का उपचार हुआ।
अन्य घायलों में गुरुग्राम से 27 वर्षीय अपूर्व गुप्ता, आगरा से गर्विता शर्मा (25), अछनेरा से रामभजन (33), भदोही से रियाज अहमद (44), राजकोट से मनीषा (38), भावनगर से शिल्पा (37) और तुलसी (46), बिधूना से अजय चौहान, मुंबई से कोमल (23) और देवदास (32), मथुरा से हीरा देवी, चिराग (23) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:Gujarat: Amreli में शिक्षक ने किया नाबालिग के साथ गंदा काम, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा
संबंधित खबरें
शिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 hr agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
15 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines