Agra Ring Road accident: प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा में इनर रिंग रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में 40 श्रद्धालु बैठे थे जो स्नान कर वापस जा रहे थे। अचानक से बस अनियंत्रित हो गई और वो जाकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में बस चकनाचूर हो गई जिसके वीडियो और फोटो देख आपका भी दिल दहल जाएगा। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ लेकिन भगवान शिव की ऐसी कृपा हुई की कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
खाई में गिरी बस तो मची चीख-पुकार
महाकुंभ से स्नान कर वापस आ रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ एक हादसा हो गया। दरअसल कंट्रोल खो देने की वजह से वो खाई में जा गिरी। ये हादसा इतना भयानक था की वहां पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सभी यात्री कुंभ से स्नान कर मथुरा वापस लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ। ये घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास की है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही बस का भयानक एक्सीडेंट, कैमूर में ट्रक-ऑटो भिड़ंत मे 3 की मौत की खबर
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा बस चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। अच्छी बात ये है कि इस एक्सीडेंट में किसी की जान नहीं गई, लेकिन 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक और डरावना हादसा
इसी बीच एक और खबर सामने आई है जो बहराइच–लखनऊ की है। तेज रफ्तार डंपर ने कार को इतनी भयानक टक्कर मारी की हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आर्मी जवान और 4 वर्षीय बच्ची सहित कुल 3 की मौके पर मौत हुई, वहीं तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये हादसा बहराइच–लखनऊ हाईवे के कैसरगंज थाना अंतर्गत करीम बेहड़ के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य में जुटी और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फिर टकराए दो विमान, अमेरिका के एरिजोना में हादसा, सभी उड़ानें कैंसिल
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines