उत्तरप्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट पहुंचाया। इसके बाद पुलिस बेटे को खोजकर लाई और मां को मुखाग्नि दिलाई। मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है।
महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कुछ ससुरालियों पर अछनेरा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि ससुराल के लोग महिला के शव को छोड़कर फरार हो गए थे।
यह है पूरा मामला
बता दें कि घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। थाना जगदीशपुरा को सूचना मिली कि बोदला क्षेत्र में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि चंद्रपाल की बहन संजू ने पांच साल पहले अछनेरा निवासी जितेंद्र ने लव मैरिज की थी। जितेंद्र मजदूरी करता था। चंद्रपाल का कहना है कि संजू का शव 26 मार्च को फंदे से लटकता मिला। ऐसे में मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ेंः नोएडा के कपल के फ्लैट से पकड़ीं 3 लड़कियां, फेसबुक पेज बना देते थे मॉडलिंग के ऑफर
मायके वालों ने किया हंगामा
27 मार्च को पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव को अछनेरा लाया गया। जहां मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे के बाद ससुराल वाले भाग गए। इसके बाद जगदीशपुरा थाने को शव रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने महिला के मायकेवालों को समझाया लेकिन वे मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद अछनेरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
नहीं मिला अंतिम संस्कार का सामान
इसके बाद पुलिस मृतका के बेटे को खोजकर लाई। हालांकि परिजन अंतिम संस्कार का सामान लेने गए लेकिन बिना आधार कार्ड के सामान देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार का सामान लेकर आई। मामले में जगदीशपुरा थाना प्रभारी और दारोगा ने अर्थी तैयार करवाई। पुलिस ने ही कंधा दिया। सेक्टर 3 श्मशान घाट पर मृतका के बेटे से अंतिम संस्कार कराया।
ये भी पढ़ेंः ‘पापा ने कहा, पत्थर फेंको, देख लेंगे’; आगरा में सपा सांसद के बेटे और 200 समर्थकों पर FIR
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines