Agra Police Freed Builder Son Who Kidnapped From Faridabad: आगरा पुलिस की तत्परता से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई। फरीदाबाद एक बिल्डर के बेटे को कार ड्राइवर ने अपने साथी की मदद से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे कार की डिग्गी में बंद कर दिया। पीड़ित अपनी बहन के घर जाने के लिए नोएडा के लिए निकला था। किडनैपर्स ने यमुना एक्सप्रेस-वे से भागने की कोशिश की। लेकिन फास्टटैग मैसेज देखकर परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल हरकत दिखाई और व्यापारी के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया।
बीबीए का स्टूडेंट है पीड़ित
फरीदाबाद में सैनिक नगर के रहने वाले आशीष अग्रवाल बिल्डर हैं। उनका बेटा ईशांत बीबीए का छात्र है। मंगलवार को वह अपनी बहन के घर जाने के लिए नोएडा के लिए निकला था। कार ड्राइवर आकाश यादव चला रहा था। रास्ते में कार ड्राइवर आकाश ने अपने साथी आशीष यादव की मदद से ईशांत को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे कार की डिग्गी में डाल दिया। फिर नोएडा जाने की जगह उसने यमुना एक्सप्रेस-वे से भागने की कोशिश की। कार जब जेवर टोल प्लाजा पार कर रही थी, तभी फास्टटैग कटने का मेसेज बिल्डर आशीष के मोबाइल पर आया। कुछ देर बाद मथुरा टोल प्लाजा पार करने का मैसेज आया। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने आगरा पुलिस को सूचित किया।
मैनपुरी के रहने वाले किडनैपर्स
आगरा पुलिस ने खंदौली टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग शुरू की। कार जैसे ही टोल प्लाजा पहुंची तो पुलिसवालों ने उसे घेर लिया। उस वक्त कार में ईशांत नहीं मिला। लेकिन जब कार की डिक्की खुलवाई तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने कार ड्राइवर आकाश यादव, उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मैनपुरी के किशनी के रहने वाले हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Amazon नदी सूखी तो चट्टानों पर नजर आई 2 हजार साल पुरानी इंसानी चेहरों की नक्काशी, क्या है रहस्य?
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
7 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
12 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
20 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
20 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines