Agra News: उत्तरप्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल मरने के आधे घंटे बाद फिर से जिंदा हो गए और फिलहाल वे काफी स्वस्थ महससू कर रहे हैं।
बघेल के परिजनों ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सराय ख्वाजा स्थित घर पहुंचे। घर लाने के बाद आधे घंटे बाद उनके शरीर में हरकत होने लगी। जिसके बाद एक बार फिर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।
पूर्व जिलाध्यक्ष के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका रक्तचाप भी अच्छा है। उन पर किए जा रहे उपचार का लाभ उनको मिल रहा है और अब वह ठीक हैं।
भाई बोले- चमत्कार हो गया
भाजपा नेता के भाई राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि उनके पैर में चोट लगने के कारण उनको इन्फेक्शन हो गया था। इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद वे 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद उन्हें पुष्पांजलि में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद डाॅक्टरों ने कहा कि अब इलाज संभव नहीं है। इसके बावजूद हमारे कहने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। घर पहुंचने के आधे घंटे बाद ही उन्होंने हाथ हिलाया और सांसे ली। इसके बाद हम उन्हें फिर से अस्पताल ले आए। अब आंखें भी खोल रहे हैं। ये ईश्वर का चमत्कार है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
34 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
22 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines