Agra News(विमल मिश्रा): उत्तर प्रदेश के आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के खिलाफ राजेश जैन ने आरोप लगाया है कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उनकी पत्नी के इलाज में लापरवाही बरती गई। इस वजह से वह कोमा में चली गईं। इस मामले पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई जांच में आगरा सीएमओ द्वारा गठित टीम ने हॉस्पिटल को दोषी पाया। बता दें, तेज गति से सोडियम चढ़ाने से मरीज कोमा में गई। इस जांच के बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई की गई। पीड़ित के अनुसार, गलत इलाज के चलते 85 लाख का नुकसान हुआ। बता दें, फिरोजाबाद निवासी पीड़ित की पत्नी को पहले चढ़ाया गया सोडियम हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ने दिल्ली इलाज के लिए भेजकर पल्ला झाड़ लिया।
एक साल से हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते मरीज कोमा में चली गई। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीडी अग्रवाल, अध्यक्ष, पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और डॉ. लाल पैथ लैब्स लिमिटेड, एसोसिएट पुष्पांजलि हॉस्पिटल के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना हरीपर्वत में सिरसागंज निवासी राजेश कुमार जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।
क्या है पूरा मामला
सिरसागंज के रहने वाले राजेश जैन (65) की पत्नी मधु जैन (62) को कमजोरी लग रही थी। डॉक्टर को दिखाने पर बताया गया कि सोडियम की कमी हो रही है। राजेश जैन ने फोन पर ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात कर समस्या बताई, जिस पर डॉ. विश्वदीप ने कहा कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल में एडमिट करा दीजिए। 2-3 दिन में सही हो जाएंगी। सोडियम चढ़ेगा। राजेश जैन ने अपनी पत्नी को 9 मई को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में एडमिट कराया। वहां उनका इलाज शुरू हुआ। 2 दिन उन्हें सोडियम चढ़ाया गया। इसके बाद मधु जैन की हालत खराब होने लगी।
राजेश जैन ने डॉ. विश्वदीप को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभी नहीं आ पाएंगे, जूनियर को भेजता हूं। काफी देर तक कोई डॉक्टर भी नहीं आया। फिर दूसरे डॉक्टर को सूचना दी गई, जिस पर डॉक्टर ने स्टाफ से कहा कि पोटेशियम चढ़ाओ। दो बार पोटेशियम चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर राजेश जैन ने नर्सिंग स्टाफ को रोक दिया।
राजेश जैन के अनुसार उन्होंने डॉ. विश्वदीप से साफ पूछा कि क्या मैं दिल्ली ले जाऊं। जिस पर डॉक्टर ने कहा, ले जाइए। 13 मई को मधु जैन को एंबुलेंस से दिल्ली लेकर पहुंचे और सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया। एक महीने तक इमरजेंसी में एडमिट रहने के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। मधु जैन अब भी कोमा में हैं।
इलाज में हुई गड़बड़ी
राजेश जैन के मुताबिक, सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच में पाया कि मधु जैन को जो सोडियम चढ़ाया गया था, वह ट्रेंड स्टाफ ने नहीं चढ़ाया था। इसके साथ ही सोडियम चढ़ाने की जो स्पीड होनी चाहिए, उससे ज्यादा स्पीड में सोडियम चढ़ाया गया। जिसके कारण मधु जैन को सीपीएम हो गया है।
ये भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के आश्रम से जारी हुआ अलर्ट, AI का शिकार हुए महाराज
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
24 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines