Agra News: आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा के सिटी कमिश्नरेट में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर पुलिस क्वार्टर में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां बना रही थी। इस दौरान घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर प्यार का भूत उतार दिया। परिजनों ने महिला इंस्पेक्टर और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की।
प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर
सूत्रों की मानें तो महिला इंस्पेक्टर अपने क्वार्टर में प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई। लड़के की परिजनों ने महिला इंस्पेक्टर के साथ युवक की भी पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर के साथ बेटे का रिश्ता परिजनों को पसंद नहीं है। यही वजह है कि दोनों को साथ देखकर परिजन बुरी तरह से भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी।
आगरा के सिटी कमिश्नरी में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और उनके प्रेमी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। युवक के परिवार को जब दोनों के साथ होने की खबर मिली तो परिजन काफी नाराज हो गए और मौके पर पहुंचकर दोनों की पिटाई कर दी।
बता दें कि यह मामला रकाबगंज थाने का है। यहां तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में सरकारी आवास है। इसमें वह अकेले रहती हैं। शनिवार के शाम 4 बजे दो महिलाएं और कुछ युवक क्वार्टर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। परिजन दोनों को घर से बाहर घसीटकर लाए और पिटाई की। सूत्रों की मानें तो युवक भी इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में है।
महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड
महिला इंस्पेक्टर शैली राणा का प्रेमी शादीशुदा है। इस घटना से युवक की पत्नी और बच्चे नाराज हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
31 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines