Agra Murder News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक वृद्ध ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की बहू की गर्दन धड़ से अलग कर दी। हत्या के बाद आरोपी ससुर खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी बहू को काट डाला है। उसने मुझ पर हाथ उठाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

महिला का पति पुलिस में सिपाही

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का है। यहां रघुवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसके दो बेटे थे। बड़े बेटे की मौत हो गई है, जबकि छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है और फर्रुखाबाद में तैनात है। गांव में बड़े बेटे की विधवा और छोटे बेटे की पत्नी प्रियंका गांव में रहती थी।

विज्ञापन

खाना बनाते समय किया हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटी बहू घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी घर के दरवाजे पर बैठ गया। आरोप है कि जब बड़ी बहू ने शव को देखकर शोर मचाया तो रघुवीर ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को बताई ये वजह

कुछ समय बाद आरोपी थाना किरावली पहुंच गया। यहां उसने पुलिस को बताया कि बहू ने मुझ पर हाथ उठाया था, इसलिए उसे काट डाला है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस गांव में आरोपी के घर पहुंची तो आंगन में महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ