---विज्ञापन---

Agra-Mathura Seat Election Result 2024 Live: BJP प्रत्याशी एस पी सिंह बघेल जीत के करीब, SP और BSP पीछे

Agra-Mathura Election 2024 Result: आज देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने वाले हैं, मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए जानते है आगरा लोकसभा सीट और मथुरा लोकसभा सीट पर किसने बाजी मारी है।

---विज्ञापन---

Agra-Mathura Loksabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। आगरा लोकसभा सीट से भाजपा 516917 वोटों से आगे चल रही है। वहीं, रुझानों में सपा और बसपा पीछे चल रही है। जहां एक तरफ आगरा लोकसभा सीट से बीजेपी के एसपी सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद्र कर्दम और बसपा से पूजा अमरोही मैदान में थी। वहीं मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी से अभिनेत्री हेमा मालिनी, कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से चौधरी सुकेश सिंह मैदान में थे।

आगरा सीट पर कितने फीसदी हुआ था मतदान

आगरा लोकसभा सीट पर इस बार 54.08 फीसदी ही मतदान हुआ था। 7 मई को आगरा लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में आगरा सीट पर एसपी सिंह बघेल ने बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी को भारी अंतराल से हराया था। दो बार से आगरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ही दबदबा रहा है।

---विज्ञापन---

यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट

मथुरा सीट पर वोटिंग फीसदी

मथुरा लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस बार यहां 49.49 फीसदी वोटिंग हुई। मथुरा लोकसभा सीट पर साल 2014 से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी जीतती आ रही हैं। साल 2019 में हेमा मालिनी ने इस सीट पर आरएलडी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को हराया था। मथुरा लोकसभा सीट पर 2014 से पहले आरएलडी का राज रहता था लेकिन साल 2014 के बाद से यहां भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2024 07:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola