---विज्ञापन---

पत्नी के प्रेमी को बहाने से बुलाया, फिर बीच बाजार चला दी गोली

Man shot his wife lover: महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इस बात से उसका पति नाराज था। रविवार शाम आरोपी ने महिला को बुलाया और उसके प्रेमी को गोली मार दी।

---विज्ञापन---

Man shot his wife lover: आगरा में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े गोली मार दी। बीच बजार इस गोलीकांड से कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

प्रेमी के साथ रहती थी पत्नी

पुलिस ने घायल का समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने गोली चलाने वाले लक्ष्मण को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान कंचन के रूप में हुई है। लक्ष्मण की पत्नी नीतू कुछ माह से उसके साथ रह रही थी। नीतू अपने साथ लक्ष्मण से हुए दो बच्चे भी ले गई थी।

---विज्ञापन---

बीमार होने के बहाने से बाजार बुलाया था

इस बात से लक्ष्मण नाराज था। रविवार शाम उसने बीमार होने के बहाने नीतू को बाजार में बुलाया। यहां बाजार में दोनों पक्षों की पहले किसी बात पर बहस हुई। जिसके बाद लक्ष्मण ने जेब से छिपा रखा तमंचा निकाला और कंचन के गोली दाग दी। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण ने पूरी योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

सीने में लगी थी गोली

पुलिस के अनुसार गोली कंचन के सीने में लगी थी। नीतू से भी पूछताछ की जा रही है। तीनों इलाके में ही मजदूरी करते थे। नीतू पांच माह से लक्ष्मण से अलग रह रही है। नीतू और लक्ष्मण राजस्थान के रहने वाले हैं। सरेआम इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। घटनास्थल से तमंचा और खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2024 10:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola