Agra Triple Talaq: उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रिपल तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने निकाह समारोह के महज दो घंटे बाद अपनी दुल्हन को तीन तलाक बोल दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा दहेज में कार की डिमांड कर रहा था। नहीं मिली तो तलाक बोलकर बारात वापस लेकर चला गया। दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया गया है। लड़की वालों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दो बहनों का एक साथ हुआ निकाह
यह पूरा मामला ढोलीखार मंटोला का है। दुल्हन के भाई कामरान वसी ने बताया कि उनकी दो बहनों की शादी बुधवार को एक ही दिन आगरा के फतेहाबाद रोड पर एक मैरिज हॉल में हुई थी। सुबह चार बजे निकाह समारोह के बाद एक बहन के ससुराल वाले चले गए। लेकिन दूसरी बहन डॉली के दूल्हे मोहम्मद आसिफ दहेज में कार न देखकर नाराज हो गए। उनके परिवार ने भी गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि दहेज में अन्य चीजों के अलावा आसिफ को एक कार देने का वादा किया था। उन्होंने मांग की कि डॉली के परिवार को मौके पर ही कार खरीदनी चाहिए या इसके बदले 5 लाख रुपये देने चाहिए।
जब डॉली के परिवार ने कहा कि वे इतने कम समय में कार या नकदी की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं तो आसिफ ने तीन तलाक बोल दिया और अपने परिवार के साथ वहां से चला गया।
भई ने दर्ज कराया केस, बोला- गिरफ्तारी भी हो
कामरान वासी की शिकायत के आधार पर आसिफ और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वसी ने मांग की है कि एफआईआर में नामित सभी सात लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत किसी महिला को तीन बार ‘तलाक’ कहकर तलाक देना एक आपराधिक अपराध है।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद की कार्बन डेटिंग पर फैसला रखा सुरक्षित, 21 जुलाई को आएगा आदेश
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
23 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines