हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Agra Lucknow Expressway accident: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई और कुछ ही पलों में बस ने आग का भयानक रूप ले लिया. बस में सवार यात्रियों ने हालात को भांपते हुए बिना वक्त गंवाए चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. बस अजमेर से नेपाल जा रही थी.

विज्ञापन

Agra Lucknow Expressway accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अजमेर से नेपाल जा रही चलती बस में आग लगने से यात्रियों को कूदकर जान बचानी पड़ी. हादसा फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र का है, जहां चलती बस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, मौके पर अफरा-तफरी, चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया. देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें: BJP नेता अंजू भार्गव के वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, अधूरा है क्लिप-पहले सामने से हमला हुआ

भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं

हादसे के चलते आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया. राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जाँच में जुटा हुआ है और बस के कागजात व तकनीकी खामियों की भी पड़ताल की जा रही है. बड़ा सवाल यही है अगर यात्रियों की सूझबूझ न होती तो यह हादसा कितना बड़ा हो सकता था?

विज्ञापन

चलती बस में आग लगे तो क्या करें

देश में पहले भी चलती बसों में आग लगने के हादसे हो चुके हैं. अगर आपके साथ ऐसा हादसा पेश आए तो क्या-क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है? इसपर एक नजर डालने की जरूरत है. किसी में बस में चढ़ते समय सबसे पहले बस के Emergency Exit की पहचान होनी चाहिए. आपातकालीन गेट के साथ कांच तोड़ने वाले हथौड़े को देख लें. बस से धुआं निकलने की भनक लगे तो तुरंत अपने रुमाल को गीला करके अपने नाक-मुंह को गीले कपड़े से छिपा लें. पहले जान बचाना जरूरी है, इसलिए ऐसा वक्त आने पर सामान को तवज्जों न दें. अगर आग लगने पर इमरजेंसी गेट जाम हो जाए तो खिड़की के कोने पर हथौड़े से वार करें.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम शख्स ने रामलीला के लिए दान की पुश्तैनी जमीन, यूपी के भदोही में दिखी अनोखी मिसाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola