आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार से दिल्ली आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 घायल

Uttar Pradesh road accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बिहार से दिल्ली आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं। जबकि 2 यात्रियों की मौत हुई है।

Agra Lucknow Expressway accident

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस (Pic Credit-India Today)

विज्ञापन

Agra Lucknow Expressway accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार 40 यात्री घायल हुए हैं। जबकि 2 यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बस बिहार से दिल्ली आ रही थी।

पुलिस के अनुसार हादसा इटावा थाना क्षेत्र के सैफई थानान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बस हाइवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई सड़क से नीचे गिर गई।

विज्ञापन

मृतकों में एक महिला और एक पुरुष

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। मृतक महिला नेपाल की रहने वाली सईदा खातुन है। जबकि मृतक पुरुष दरभंगा का रहने वाला 55 साल का मनोज कुमार है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे के बाद डीएम और एसएसपी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ