---विज्ञापन---

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 16 से ज्यादा लोग घायल

Yamuna Expressway Accident : आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। दो बसों की टक्कर में 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Yamuna Expressway Accident : आगरा में एक भीषण हादसा हुआ है। कुबेरपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों में टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में 16 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक बस ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। इससे में सवाल यात्री घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, वोल्वो बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बस खड़ी बस से टकरा गई है। इसमें 16 से अधिक यात्री घायल हैं। घायलों को सीएचसी एत्मादपुर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दुर्घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि थाना खंदौली क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर रात्रि करीब 3:30 बजे दो बसों की टक्कर में 16 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों बसों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

First published on: Jan 21, 2025 09:03 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola