Agra dog missing: आगरा के एक होटल से पालतू डॉगी लापता हो गया है। इसे ढूंढने वाले को उसके मालिक 20000 रुपये का नकद इनाम देंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि होटल पेट फ्रेंडली था और डॉग मालिक दंपति ने उसका ध्यान रखने के लिए तीन घंटे के 2000 रुपये के हिसाब से एक युवक को रखा था। लेकिन बावजूद इसके उनका डॉगी कहीं गुम हो गया।
अब ये पूरा मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। डॉगी को आखिरी बार स्थानीय मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया है। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के रहने वाले दीपायन अपनी पत्नी कस्तुरी एक 9 साल की फीमेल डॉग और एक अन्य डॉग के साथ आगरा घूमने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata की पहली मोहब्बत कौन? क्यों आजीवन रहे कुंवारे, सिमी ग्रेवाल से क्या रिश्ता
लगाए गए डॉग के पोस्टर
पुलिस को दी लिखित शिकायत के अनुसार डॉगी को होटल में छोड़कर वह फतेहपुर सीकरी घूमने गए थे। पीछे से उनके पास होटल से फोन आया कि उनका एक डॉगी नहीं मिल रहा है। वह होटल पहुंचे तो जिस युवक को डॉगी की देखभाल के लिए रखा था वह भी उसे ढूंढने के बहाने वहां से रफूचक्कर हो गया। अब पुलिस मामला दर्ज कर डॉगी की तलाश कर रही है। फीमेल डॉग के पोस्टर घटनास्थल और उसके आसपास लगाए गए हैं।
डॉगी की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार दंपति ने बताया कि डॉग काफी फ्रेंडली है, अनुमान है कि उसे कुछ खिलाने के बहाने किसी ने घर में बंद कर लिया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार वह मिक्स ब्रीड है, दंपति के पास उसका लाइसेंस है। होटल संचालकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: 60 हजार की स्कूटी पर सवा लाख का हेलमेट पहन चल रहा आदमी, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
3 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
7 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
19 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
21 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
21 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
21 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
22 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines