Agra Double Murder Case Latest Update: बच्चे चाहे जितने नालायक हों, पर मां कभी कुमाता नहीं होती… बचपन से हम सुनते आए हैं। मगर करौली में हुए डबल मर्डर केस के खुलासे ने इन लाइनों को गलत साबित कर दिया है। बेटे और बहू कार से मंदिर दर्शन करने गए, जहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि खुद मृतक की मां और मामा ने रची थी। सच जानकर पुलिस के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
कार में मिला पति-पत्नी का शव
यह घटना दिवाली से एक दिन पहले बुधवार की है। आगरा के अछनेरा गांव में रहने वाले विकास सिसोदिया अपनी पत्नी दीक्षा के साथ कैला देवी मंदिर के दर्शन करने निकले थे। विकास के मामा का कर्मचारी चमन खान कार ड्राइव कर रहा था। दर्शन से लौटते समय रास्ते में कपल को गोली मार दी गई। बुधवार की सुबह दोनों का शव कार से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में जब इस हत्याकांड की परतें खुलीं, तो हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
सीसीटीवी ने खोली पोल
पुलिस ने मंदिर का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें विकास और दीक्षा के साथ चमन खान भी नजर आ रहा था। पुलिस ने चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और उसने सारा सच कबूल कर लिया। चमन खान ने पुलिस को बताया कि विकास और दीक्षा को मरवाने में उसकी मां ललिता और मामा रामबरण का हाथ है। अब सवाल यह है कि मां और मामा ने आखिर ऐसा क्यों किया?
आखिर क्यों कातिल बनी मां?
करौल के एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय का कहना है कि ललिता को बहू और बेटे पर शक था कि उनका किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा है। ऐसे में ललिता को लगा कि अगर यह बात सामने आई तो समाज में परिवार की बहुत बेज्जती होगी। ऐसे में ललिता ने भाई रामबरण से मदद मांगी। दोनों पिछले 2 महीने के बेटे-बहू को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए रामबरण ने 1 महीने पहले की कार और पिस्टल खरीदी थी।
2 महीने से चल रही थी मर्डर की प्लानिंग
पुलिस के अनुसार मंगलवार को रामबरण ने अपने विश्वासपात्र कर्मचारी चमन खान को कार लेकर विकास के पास भेजा और उन्हें मंदिर दर्शन करने के लिए चलने को कहा। विकास और दीक्षा फौरन राजी हो गए। मंदिर से लौटते समय चमन ने सूनसान सड़क देखकर गाड़ी रोकी और रामबरण भी वहां पहुंच गया। रामबरण ने दोनों को गोली मार दी। उन्होंने कार को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम साबित हो गई।
यह भी पढ़ें- पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
14 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines