Abdul Rehman mastermind: आगरा धर्मांतरण मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गोवा से मामले गैंग की मुख्य आरोपी आयशा की गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज हो गई है। दिल्ली के मुस्तफाबाद से अरेस्ट किए गए मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान ने पुलिस को बताया कि 2021 से पहले इस रैकेट की जिम्मेदारी कलीम सिद्दीकी संभालता था लेकिन एटीएस ने उसको अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हो गई।
रहमान ने बताया कि कलीम की गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण गिरोह की सारी जिम्मेदारी मुझ पर थी। उसने बताया कि लड़कियों का ब्रेन वॉश करने के बाद उनकी दिल्ली या कोलकाता में शादी करवाई जाती थी इसके बाद काजी उनसे कभी भी इस्लाम को नहीं छोड़ने के बारे में पूछता था। इस्लाम के प्रति वफादार रहना होगा। इसके बाद तुम्हें जन्नत मिलेगी। अल्लाह अपने बच्चों की मदद तभी करता है जब बच्चे अल्लाह की डगर पर चलते हैं। जो आपके मौलवी और मौलानाजी कहें वहीं करो। अल्लाह दीन के दिखाए रास्ते पर चलो। निकाह के बाद तुम्हें पुराने रिश्ते भूलने होंगे।
शाहीन बाग में हुआ था लड़की का ब्रेनवॉश
पुलिस की जांच में सामने आया कि हरियाणा के रोहतक की रहने वाली लड़की का ब्रेन वॉश गैंग के सरगना अब्दुल रहमान ने ही करवाया। उसके इसके लिए दिल्ली के शाहीन बाग को चुना था। लड़की का ब्रेनवॉश शाहीन बाग में किया गया इसके बाद धर्मांतरण और फिर जुनैद नामक युवक से उसका विवाद करवा दिया था। यूपी पुलिस ने रोहतक की जिस लड़की का मुस्तफाबाद से रेस्क्यू किया है उसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।
ये भी पढ़ेंः Agra Conversion Case: सोशल मीडिया पर लड़कियां फंसाते…, सरगना अब्दुल रहमान ने बताया धर्मांतरण का पूरा प्रोसेस
अचानक घर से गायब हो गई थी लड़की
बता दें कि हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हिंदू लड़की 12 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने 13 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की गुमसुम रहती थी घर में किसी से बातचीत नहीं करती थी। इसके अलावा वह हमेशा ही मोबाइल देखती थी। रेस्क्यू की गई लड़की ने बताया कि वह पहली लड़की नहीं है। उसने कई हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया था।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आगरा की जिन दो बहनों का धर्मांतरण कराया गया था वह आगरा से पहले दिल्ली में अब्दुल रहमान के पास आई। इसके बाद उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की। इसके बाद रहमान ने दोनों को कोलकाता भेज दिया।
ये भी पढ़ेंः आगरा धर्मांतरण मामले में यूपी STF को बड़ी सफलता, गोवा से आयशा अरेस्ट, कई राज्यों में नेटवर्क
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines