उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है. बाह क्षेत्र के गढ़वार गांव में खराब सड़क के कारण एक सरकारी एंबुलेंस करीब दो घंटे तक फंसी रही. इसी दौरान अस्पताल ले जाई जा रही महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक नवजात की मौत हो गई. परिवार ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
प्रसव पीड़ा शुरू होने पर बुलाई गई एंबुलेंस
बताया जा रहा है कि घटना 2 सितंबर की है. गढ़वार गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिवार ने बिना देर किए सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन किया. सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस महिला को अस्पताल ले जाने के लिए गांव पहुंची.
परिवार की शिकायत के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस गांव की खराब सड़क पर फंस गई. सड़क पर कीचड़ और रास्ते की खराब हालत के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी. काफी कोशिश के बावजूद जब एंबुलेंस नहीं निकल पाई तो ग्रामीणों ने मदद के लिए ट्रैक्टर बुलाया.
ट्रैक्टर से एंबुलेंस को बाहर निकाला
ग्रामीणों ने एंबुलेंस को ट्रैक्टर से बांधकर उसे सड़क से बाहर निकालने की कोशिश की. इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे लग गए. इसके बाद एंबुलेंस किसी तरह आगे बढ़ सकी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.
हालांकि, परिवार के मुताबिक अस्पताल पहुंचने तक नवजात बच्ची की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिवार सदमे में है.
परिवार ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की
घटना से परेशान प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क की खराब हालत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सड़क की मरम्मत और बेहतर रखरखाव की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े.
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को तहसील दिवस के दौरान परिवार की शिकायत मिली थी. शिकायत को लोक निर्माण विभाग (PWD) को भेज दिया गया है और विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है.
एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines