Agnipath Scheme: बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला का सेना में चयन हुआ है। इसमें खास बात ये है कि वे केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों का हिस्सा बनी हैं। बेटी की इस सफलता को रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
21 साल की हैं इशिता
अभिनेता से नेता बने रवि किशन की 21 वर्षीय बेटी इशिता अब भारतीय रक्षा बलों में सेवा करने के लिए ट्रेनिंग लेंगी। सोशल मीडिया पर पिता-पुत्री की फोटो को शेयर करते हुए लोगों ने बधाई पोस्ट शेयर की हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने यह भी साझा किया कि इशिता दिल्ली निदेशालय की ‘7 गर्ल बटालियन’ कैडेट का हिस्सा होंगी।
सोशल मीडिया पर लगा बधाई का तांता
सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लोग पिता-पुत्री की जोड़ी को सच्चा ‘देशभक्त’ बता रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इशिता अपने पिता के संपर्कों का उपयोग करके आसानी से अभिनय (एक्टिंग) में अपना करियर बना सकती थी, लेकिन उसने देश के लिए काम करने का मार्ग चुना।
तीनों सेनाओं के लिए भर्ती किए जाते हैं युवा
बता दें कि अग्निपथ योजना केंद्र सरकार की ओर से कुछ साल पहले ही शुरू की गई थी, जिसके तहत युवा ‘अग्निवीरों’ की भर्ती की जा रही है। भर्ती किए गए युवाओं को भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भेजा जाता है। यह पद चार साल के लिए दिया जाता है। हालांकि कुल भर्तियों में से 25% कर्मचारी स्थायी बन जाते हैं।
भाजपा से सांसद हैं रवि किशन
रवि किशन एक फेमस भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता हैं, जो वर्तमान में राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सांसद हैं। इशिता के अलावा रवि किशन के तीन अन्य बच्चे रीवा, तनिष्क और सक्षम हैं। रीवा ने 2020 की फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से फिल्मों में डेब्यू किया है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines