अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हुए चोरी के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने अपने पुजारियों को शुचिता बनाए रखने की शपथ ग्रहण कराई है. मिली जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर के सभी पुजारियों और अन्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई.
राम मंदिर में चोरी के मामलों के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को चेतावनी भी गई है कि यदि कोई भी पुजारी या मंदिर का कर्मचारी चढ़ावे का निजी इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे न सिर्फ निष्कासित किया जाएगा बल्कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी.
बनाई गई 7 लोगों की समिति
मिली जानकारी के अनुसार, महंत रविंद्र पुरी ने सात लोगों की एक समिति भी बनाई है. इसके साथ ही महंत रविंद्र पुरी ने हाल ही में गठित अखाड़ा परिषद की दूसरी कार्यकारिणी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे स्वयं भी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं और उनके पास बहुमत है. इसलिए कुंभ मेला 2027 उन्हीं की अगुवाई में होगा.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के चढ़ावे में ’70 बार’ चोरी के मिले सबूत, SIT की जांच रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
मनसा देवी मंदिर में बनाए गए हैं सख्त नियम
महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और मंदिर का दान कोई चुरा न सके, इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं.
- अब कोई भी पुजारी अपने कुर्ते या पायजामे में जेब का उपयोग नहीं कर सकेगा.
- कोई भी पुजारी अब मंदिर में थैला लेकर नहीं जा सकेगा.
- मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में सभी गतिविधियां कैद रहेंगी.
- कैमरों का कनेक्शन मंदिर के मुख्य कार्यालय के अलावा श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी के कार्यालय और उनके मोबाइल फोन से भी जुड़ा रहेगा, ताकि 24 घंटे मंदिर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके.
- मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद या अन्य सामग्री को दोबारा मंदिर में नहीं चढ़ाया जा सकेगा और न ही उन्हें दुकानदारों को बेचा जा सकेगा. इसके लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं और यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी.
- जो भी पुजारी मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया या मंदिर की सामग्री, प्रसाद अथवा नारियल बाजार में बेचते हुए पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे तत्काल मंदिर से बर्खास्त कर दिया जाएगा.
महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्री मनसा देवी मंदिर की पवित्रता, गरिमा और आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
22 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines