देवभूमि में उत्तराखंड में एक बार फिर हिंदू सगंठन विरोध में उतर आए हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला एक मॉडलिंग शो का है। बता दें कि लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल दिवाली मेले से पहले शहर में मॉडलिंग शो कराने जा रहा है। इस दौरान एक होटल में लड़कियां वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रैंप वॉक का रिहर्सल कर रही हैं। इसी बात पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई है। होटल में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि वेस्टर्न ड्रेस में लड़कियों का रैंप वॉक करना ऋषिकेश की पहचान और सनातन संस्कृति के खिलाफ है। कहा कि सनातन धर्म महिलाओं को पूरे वस्त्रों में रहने की सीख देता है और इस प्रकार के आयोजन से समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं। हालांकि अभी तक कार्यक्रम के रद्द होने पर कोई बात नहीं हुई है।
प्रतिभागियों से हुई बहस
हिंदू सगंठन का विरोध काफी बड़े स्तर तक पहुंच गया। कार्यकर्ताओं की रैंप वॉक में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से भी बहस हुई। इस बीच होटल मालिक का पुत्र अक्षत गोयल मौके पर पहुंचा और संगठन कार्यकर्ताओं से बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, प्रदेश में 332 पदों पर हासिल की विजय
आयोजक ने दी सफाई
मामला बढ़ने पर आयोजक ने सफाई दी। कहा कि लायंस क्लब के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन “मिस ऋषिकेश” चयन के लिए किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि क्लब किसी की भी धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता।
यह भी पढ़ें: पुणे में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 5 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
4 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
8 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
8 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
23 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines